सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक (सोमवार - शनिवार)
होम / किसान कॉर्नर / गेहूँ की फसल में कल्ले फूटते …
उर्वरक एवं पोषण प्रबंधन (Fertilizer & Soil Care) 📅 25 सितमबर 2026

गेहूँ की फसल में कल्ले फूटते समय खाद और पानी का सही तालमेल

बुवाई के 21 से 25 दिन बाद पहली सिंचाई और यूरिया+जिंक का संतुलित प्रयोग गेहूँ में अधिक कल्ले और बंपर पैदावार की नींव रखता है।
गेहूँ की बुवाई के 21 दिन बाद मुकुट जड़ (Crown Root Initiation - CRI) निकलती है। यदि इस समय पानी और पोषण की कमी हो जाए तो कल्ले कम बनते हैं। मुख्य सुझाव: 1. सिंचाई हल्की करें, खेत में पानी भरा न रहने दें। 2. प्रति एकड़ 40-45 किलो यूरिया के साथ 4 किलो जिंक सल्फेट 33% मिलाकर ओट आने पर छिड़काव करें। 3. खरपतवार नाशक का प्रयोग पहली सिंचाई के 7-10 दिन बाद नमी में करें।
⚠️
सुरक्षा व वैधानिक सूचना:
उत्पाद के पैकेट/लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें और आवश्यकता होने पर नजदीकी कृषि विशेषज्ञ से संपर्क करें।

इस विषय में उत्पाद व सलाह के लिए संपर्क करें

रस्तोगी ट्रेडर्स आपकी खेती में हर कदम पर सही मार्गदर्शन देने के लिए उपलब्ध है।

💬